डीजीपी श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में एसपी सहित नरसिंहपुर जिले के अधिकारियों द्वारा देर रात थानों का औचक निरीक्षण
नरसिंहपुर।
राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा बीती रात जिले के कई थानों और चौकियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और थानों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करना था।
जिलास्तरीय निरीक्षण की प्रमुख जानकारी:
🔹 पुलिस अधीक्षक ने थाना सुआतला, चौकी बरमान का निरीक्षण किया।
🔹 अति. पुलिस अधीक्षक ने थाना मुंगवानी में निरीक्षण किया।
🔹 एसडीओपी नरसिंहपुर ने थाना गोटेगांव व थाना तेन्दूखेडा के अंतर्गत पलोहा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा थानों के रजिस्टर, केस डायरी, लंबित शिकायतें एवं हवालात का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि:
✅ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए।
✅ अवैध शराब, सट्टा, जुआ जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
✅ असामाजिक तत्वों, गुंडा बदमाश, आदतन अपराधियों और जेल से छूटे व्यक्तियों की निरंतर चैकिंग की जाए।
निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का भी भ्रमण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनता में विश्वास और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण को सशक्त करना है।
👉 इस औचक निरीक्षण से जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक मजबूत पहल मानी जा रही है।

0 टिप्पणियाँ