नरसिंहपुर | साईखेड़ा | 16 जून 2025:
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत साईखेड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम मेहरागांव के एक युवक को भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
थाना साईखेड़ा अंतर्गत रहने वाला सतीश पिता नारायण सिंह राजपूत (उम्र 30 वर्ष) अपने पास 521 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) रखे हुए पाया गया। जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत ₹6000/- बताई जा रही है।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 222/2025 दर्ज किया गया है। मामला धारा 8/20(b)(ii)(A) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।
👮♂️ पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही:
इस कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी साईखेड़ा उनि प्रकाश पाठक एवं टीम के अन्य सदस्यों –
सउनि शिवराज पटेल, सउनि विक्रम सिंह परमार, आरक्षक दीपक ठाकुर, राजेन्द्र धाकड़ और अमन सिकरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

1 टिप्पणियाँ
shandar design
जवाब देंहटाएं