 |
| ग्रीष्मकालीन आत्मरक्षा, वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ |
गाडरवारा/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क ग्रीष्मकालीन आत्मरक्षा, वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सुनीता यादव के मार्गदर्शन में 1 से 30 मई 2025 तक रूद्र मैदान गाडरवारा, सीएम राइज विद्यालय मैदान साईखेड़ा में किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विकाशखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिप्रा कौरव, नगरपालिका पार्षद सभापति सुरेंद्र गुर्जर, सभापति शुभम राजपूत,
विकाशखंड समन्वयक पवन राय, मध्यप्रदेश निर्णायक आर्यन दुबे, वरिष्ठ प्रशिक्षक राजेश ठाकुर, समाजसेवी अभिषेक ढीमोले, असलम खान एवं डॉ सुनील कतिया की उपस्थिति में सुबह सात बजे रुद्र मैदान में किया गया। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के उपरांत मुख्य प्रशिक्षक अमर मेहरा ने निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। पार्षद शुभम राजपूत ने युवाओं को शारिरिक स्वास्थ्य और खेलों के महत्त्व पर विस्तृत जानकारी दी।

डॉ शिप्रा कौरव ने बताया कि कैसे खेल और योग शरीर और मन को स्वस्थ रखते हैं। पार्षद सुरेन्द्र गुर्जर ने यथासम्भव सहायता के साथ इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के प्रयासों की सराहना की। क्रिकेटर अभिषेक ढिमोले ने खेलों से जुड़कर अनुशासन और राष्ट्र सेवा करने के लिए युवाओं को आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण के अंतर्गत सभी 5 से 25 वर्ष तक के बालक-बालिका खिलाड़ियों को निःशुल्क वॉलीबॉल, कबड्डी, आत्मरक्षा,
कराते, योग, किक मार्शलट , फिजिकल एक्सरसाइज,और लाठी का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन शिविर को लेकर ब्लॉक समन्वयक पवन राय एवं आर्यन दुबे द्वारा खेलो बढ़ो अभियान द्वितीय चरण में प्रशिक्षकों एवं युवा खिलाड़ियों के बीच समन्वय स्थापित होने की चर्चा की।
खेल शिक्षक आकाश कौरव, सागर राजपूत और वीरांगना अकादमी के कोच अमर मेहरा बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। उक्त शिविर का उद्देश्य बच्चों तथा खासकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है। सुबह छह से आठ बजे तक संचालित इस निशुल्क शिविर में करीब सौ बच्चों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन कराया हैं। कार्यक्रम का आभार आर्यन दुबे और संचालन विजय "बेशर्म" ने किया। इसको बदलकर दूसरी लिख दो
0 टिप्पणियाँ