एनटीपीसी गाडरवारा की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया सीआईएसएफ ने

नरसिंहपुर जिले में स्थित एनटीपीसी गाडरवारा जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी है।

अति-संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ी

संस्थान के सभी अति-संवेदनशील स्थलों को सतर्क किया गया है। संयंत्र के गेटों पर आने-जाने वाले वाहनों, कर्मचारियों एवं मजदूरों की गहन जांच की जा रही है।

प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय

एनटीपीसी प्रबंधन, सीआईएसएफ, लोकल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सके।

एक्सेस कंट्रोल सिस्टम को मजबूत किया गया

परिसर में प्रवेश हेतु नियंत्रण व्यवस्था (Access Control) का आंकलन कर उसमें आवश्यकतानुसार सुधार किया गया है।

संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती

पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की जा रही है। सीआईएसएफ व पुलिस की संयुक्त टीम रात्रि भ्रमण भी कर रही है।

मॉकड्रिल से सुरक्षा को पुख्ता किया गया

संयंत्र के अंदर कार्यरत कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की सुरक्षा के लिए नियमित मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है ताकि किसी आपात स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया