जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के समय कमेटी ने व मुस्लिम समाज के लोगो ने पहलगाँव में हुए आतंकी हमले की घोर निंदा की एवं आतंकवादियों द्वारा कायरतापूर्ण 26 निर्दोष लोगो की हत्या की गई इस घटना पर दुख व्यक्त कर



दिवंगत आत्माओ के प्रति श्रद्धांजलि दी गई। जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे लोगो ने एवं जामा मस्जिद कमेटी ने काली पट्टी बांधकर आतंकवाद का विरोध किया। पेश इमाम हाफिज जुवेर आलम, जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष अबरार खान पूर्व 7 अध्यक्ष मेहमूद पहलवान, आशिक हुसेन सहित कमेटी के


पदाधिकारियो ने कहा कि हम सभी वतन परस्त लोग है। मुस्लिम समाज आतंकबाद का पुरजोर विरोध करती है भारत मे अमन चैन शांति कायम रहे इसके लिए दुआए करते है। जामा मस्जिद में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़कर सेकड़ो लोगो ने आतंकबाद का विरोध किया ओर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की ।